फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट, 41,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Tue, 25 Feb 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 82.03 अंकों की गिरावट के बाद 40,281.20 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 16.20 अंकों की गिरावट के बाद 11,813.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 82.03 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 40,281.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.20 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 11,813.20 के स्तर पर बंद हुआ है। पूरी दुनिया पर कोरोनावायरस के आर्थिक प्रभाव को लेकर अनिश्चितता और आशंका के माहौल के बीच आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, टाटा स्टील, एसबीआई, जी लिमिटेड, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफ्राटेल और एचडीएफसी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डॉर्टर रेड्डी, सन फार्मा, एचसीएल टेक, गेल, रिलायंस, बीपीसीएल, एल एंड टी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

IRCTC के निवेशकों को बंपर मुनाफा

आईआरसीटीसी के आइपीओ में शेयर खरीदने वाले निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। चार महीनों में इसमें 500 फीसदी की तेजी आई है। आज आईआरसीटीसी का शेयर 35.50 अंक यानी 1.85 फीसदी की बढ़त के बाद 1,959 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1,923.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, मीडिया और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल,  और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए।

40,457.03 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 93.80 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 40,457.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,868.65 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 806.89 अंक यानी 1.96 फीसदी की गिरावट के बाद 40,363.23 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 242.25 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के बाद 11,838.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें