फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट पर बंद हुआ बाजार, फिर 35000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

Wed, 24 Jun 2020 03:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

सप्ताह तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 561.45 अंक नीचे 34868.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.58 फीसदी गिरकर 165.70 अंक नीचे 10305.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प, गेल, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, रिलायंस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, जी लिमिटेड, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, सिप्ला और बजाज फिन्सर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, आईटी, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई था। सेंसेक्स 162.22 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 35592.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.54 फीसदी यानी 56.45 अंकों की बढ़त के साथ 10527.45 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.49 फीसदी की बढ़त के साथ 519.11 अंक ऊपर 35430.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.55 फीसदी बढ़कर 159.80 अंक ऊपर 10471 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें