फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 37,500 के नीचे

Wed, 28 Aug 2019 03:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार
  • सेंसेक्स 189.43 अंकों की गिरावट के बाद 37,451.84 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 59.30 अंकों की गिरावट के बाद 11,046.10 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 189.43 अंकों की गिरावट के बाद 37,451.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 59.30 अंकों की गिरावट के बाद 11,046.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एचसीएल टेक का शेयर 2.61 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। टेक महिंद्रा का शेयर 2.10 फीसदी बढ़ा, एचडीएफसी का शेयर 0.58 फीसदी बढ़ा, टीसीएस का शेयर 0.18 फीसदी, एशियन पेंट्स का शेयर 0.13 फीसदी और भारती एयरटेल का शेयर 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन


वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इसमें आईटीसी शामिल है। आईटीसी का शेयर 0.02 फीसदी गिरकर बंद हुआ, बजाज ऑटो का शेयर 0.30 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 0.80 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 0.87 फीसदी, सन फार्मा का शेयर 1.03 फीसदी, कोटक महिंद्रा का शेयर 1.48 फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 1.76 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 3.18 फीसदी, टाटा मोटर्स का शेयर 3.28 फीसदी, टाटा स्टील का शेयर 4.02 फीसदी और यस बैंक का शेयर 7.47 फीसदी गिरकर बंद हुआ। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 45.94 अंकों की गिरावट के बाद 37,595.33 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 16.90 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11,088.50 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 147.15 अंकों की बढ़त के बाद 37,641.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 47.50 अंकों की बढ़त के बाद 11,105.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें