फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Mon, 10 Feb 2020 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 162.23 अंकों की गिरावट के बाद 40,979.62 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 66.85 अंकों की गिरावट के बाद 12,031.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 162.23 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,979.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.85 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 12,031.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को यूपीएल, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, रिलायंस, एशियन पेंट्स, सिप्ला, एचडीएफसी, बजाज फिन्सर्व और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं एम एंड एम, जी लिमिटेड, टाटा स्टील, ग्रासिम, इंफ्राटेल, कोल इंडिया, यस बैंक और ब्रिटानिया के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, मीडिया, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं।

गिरावट के साथ खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 70.33 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 41,071.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 15.15 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 12,083.20 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 164.18 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 41,141.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 51.55 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के बाद 12,086.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें