फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 41,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

Mon, 16 Dec 2019 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 70.99 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,938.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,060.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिन्सर्व, गेल, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ग्रासिम, अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईओसी, कोल इंडिया, इंफ्राटेल, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 102.27 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 41,111.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 12,122.15 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 428 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के बाद 41,009.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.90 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के बाद 12,086.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें