फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 27 Sep 2019 03:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 167.17 अंकों की गिरावट के बाद 38,822.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 58.70 अंकों की गिरावट के बाद 11,512.50 के स्तर पर बंद हुआ।  

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिन्सर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, वेदांता, इंडसइंड बैंक, जी एंटरटेनमेंट और टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, बैंक, ऑटो, मेटल, इंफ्रा, एनर्जी और फार्मा शामिल हैं। 

38,854.15 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 135.59 अंकों की गिरावट के बाद 38,854.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.30 अंकों की गिरावट के बाद 11,527.90 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 396.22 अंकों की बढ़त के बाद 38,989.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 139.80 अंकों की बढ़त के बाद 11,580 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें