फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में रौनक जारी, 40,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 12 Dec 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 169.14 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 40,581.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.65 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 11,971.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को टाटा मोटर्स, यस बैंक, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील, सिप्ला और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफोसिस, टीसीएस, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, फार्मा, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125.26 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,537.83 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 38.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,948.90 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 172.69 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 40,412.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.35 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 11,910.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें