फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 225 अंक उछला सेंसेक्स

Fri, 24 Jan 2020 03:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 226.79 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 41,613.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.90 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के बाद 12,248.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को यस बैंक का शेयर 3.91 फीसदी बढ़ा, अल्ट्राटेक सीमेंट का 2.58 फीसदी, ब्रिटानिया का 2.44 फीसदी, टेक महिंद्रा का 2.33  फीसदी, एक्सिस बैंक का 2.21 फीसदी, टाइटन का 2.02 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का 2.01 फीसदी, कोल इंडिया का 1.91 फीसदी, एचसीएल टेक का 1.75 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील का 1.73 फीसदी बढ़ा। वहीं पावर ग्रिड का शेयर 2.45 फीसदी गिरा, सिप्ला का 1.38 फीसदी, इंडसइंड बैंक का 1.06 फीसदी, टाटा मोटर्स का 0.80 फीसदी, बीपीसीएल का 0.64 फीसदी, सन फार्मा का 0.54 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स का 0.29 फीसदी, टीसीएस का 0.27 फीसदी और मारुति का शेयर 0.24 फीसदी टूटा।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, , रियल्टी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं। 

सपाट स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 15.16 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 41,371.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 12,177.85 के स्तर पर खुला था।  

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 271.02 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के बाद 41,386.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 73 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के बाद 12,179.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें