फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 40,400 से भी ऊपर

Wed, 06 Nov 2019 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 221.55 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 40,469.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 43.80 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 11,961 के स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, बीपीसीएल और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाइटन, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, बजाज फिन्सर्व, मारुति, रिलायंस, आईओसी, बजाज फाइनेंस, गेल और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बुधवार को ऑटो, मीडिया और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, मेटल और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए। 

गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 56.45 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 40,304.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.10 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 11,901.10 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:12 बजे सेंसेक्स 297.23 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के बाद 40,545.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 85.45 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 12,002.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 53.73 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 40,248.23 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 11,917.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें