फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, 450 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 11,500 के पार

Thu, 17 Oct 2019 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 453.07 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के बाद 38,052.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 122.35 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के बाद 11,586.35 के स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को यस बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, एसबीआई, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और बाजाज फिन्सर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें वेदांता लिमिटेड, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और सिप्ला के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी शामिल हैं। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 31.33 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 38,630.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.30 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 11,450.70 के स्तर पर खुला था।   

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 92.90 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 38,598.00 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 43.25 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 11,471.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें