दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 228.23 अंकों की बढ़त के बाद 36,701.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 88 अंकों की बढ़त के बाद 10,829.40 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, वेदांता, यूपीएल, बीपीसीएल और यस बैंक के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो बैंक और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, फार्मा, आईटी, ऑटो और इंफ्रा शामिल है।
लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 259.50 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद 36,213.43 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 78.10 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,663.30 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के बाद 36,472.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 177.30 अंकों की गिरावट के बाद 10,741.40 के स्तर पर बंद हुआ था।