सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में जोरदार बढ़त आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 411.38 अंक यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के बाद 41,575.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.25 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के बाद 12,245.80 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, बीपीसीएल, एसबीआई, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, यूपीएल, भारती एयरटेल, आईओसी और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, विप्रो, इंफ्राटेल, ब्रिटानिया, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और जेएजडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो और आईटी शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 120.24 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 41,284 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 38.25 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 12,164.80 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को 41,163.76 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 297.50 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 41,163.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 12,126.55 के स्तर पर बंद हुआ था।