फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली बढ़त

Mon, 20 Apr 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 59.28 अंक यानी 0.19 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 31648 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 9266.55 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, ग्रासिम, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, आईटी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 291.04 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 31879.76 के स्तर पर हुई था और निफ्टी 45.50 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 9312.25 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 11.41 बजे शेयर बाजार सपाट स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई का सेंसेक्स 4.38 अंक (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 3593.10 के स्तर पर था। वहीं एनएसई का निफ्टी 16.60 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के बाद 9250.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 986.11 अंक यानी 3.22 फीसदी की तेजी के साथ 31588.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 298.20 अंक यानी 3.32 फीसदी की बढ़त के साथ 9291 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें