दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 7.11 अंकों की बढ़त के बाद 39,097.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के बाद 11,588.20 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, एक्सिस बैंक और एल एंड टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक, इंफ्रा, मेटल और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एनर्जी, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी हरे निशान पर बंद हुए।
बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 172.22 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 39,262.25 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 39.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,639.60 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,075.41 अंकों की बढ़त के बाद 39,090,03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 329.20 अंकों की बढ़त के बाद 11,603.40 के स्तर पर बंद हुआ था।