दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के बाद 37,328.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 36.90 अंकों की गिरावट के बाद 11,017 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो पीएसयू बंक, एनर्जी, इंफ्रा, एफएमसीजी और मेटल लाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, आईटी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 28.28 अंकों की बढ़त के बाद 37,430.77 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 1.30 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,055.20 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 52.16 अंकों की बढ़त के बाद 37,402.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.10 अंकों की बढ़त के बाद 11,053.90 के स्तर पर बंद हुआ था।