दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 247.68 अंकों की गिरावट के बाद 39502.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 67.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11861.10 के स्तर पर पहुंच गया।
दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, गेल, टीसीएस और एचसीएल टेक के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सिप्ला के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, पीएसयू बैंक, इंफ्रा, एनर्जी एफएमसीजी और मेटल शामिल है।
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 66.44 अंकों की बढ़त के बाद 39749.73 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 16.40 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11941.20 के स्तर पर बंद हुआ था।