सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.36 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.20 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
39436.08 के स्तर पर खुला सेंसेक्स
सोमवार को 1.36 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39436.08 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 4.20 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11839.90 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेट एयरवेज, बीपीसीएल, जी एंटरटेनमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इंडसइंड बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एफएमसीजी, मेटल और इंफ्रा हरे निशान के साथ खुले। वहीं ऑटो, एनर्जी और फार्मा लाल निशान के साथ खुले।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 38.26 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39472.98 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 31.10 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11875.20 के स्तर पर था।
बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की बढ़त आई। इस बढ़त के बाद रुपया 69.41 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.52 के स्तर पर बंद हुआ था।