# अदाणी समूह के तीन स्टॉक्स ASM लिस्ट में
अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियों के शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए ASM यानी एडिशनल सर्विलांस मेजर्स लिस्ट में डाल दिया गया है। अदाणी ग्रुप के इन शेयरों को ASM में शामिल करने का मकसद शेयरों में उतार-चढ़ाव को कम करना है। लिस्ट में शामिल होने के बाद इन शेयरों की निगरानी भी बढ़ जाएगी। अदानी एंटरप्राइसेज, अदानी पोर्ट और अबुंजा सीमेंट को ASM में डाला गया है।