फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 60000 के पार खुला, निफ्टी 17900 के ऊपर

Fri, 09 Sep 2022 09:27 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 402 अंकों की बढ़त के साथ 60,090 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 104 अंकों की मजबूती के साथ 17,902 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भारतीय बाजार की हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत शुरूआत हुई। शुक्रवार को सेंसेक्स 402 अंकों की बढ़त के साथ 60,090 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 104 अंकों की मजबूती के साथ 17,902 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले अमेरिका के बाजार गुरुवार को भारती उतार-चढ़ाव के बीच दिन की ऊंचाई पर बंद हुए। विस्तीय संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों में तेजी के दम पर डाऊ जोंस में193 अंकों की तेजी आई। नैस्डेक में 0.60% और एसएंडपी 500 में 0.66% की तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने महंगाई के काबू होने तक ब्याज दरों फिर बढ़ाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें