फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 144 अंक टूटकर 60834 और निफ्टी 18093 पर खुला, मारुति सुजुकी के शेयरों में मजबूती

Wed, 25 Jan 2023 09:58 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स 144 अंक फिसलकर कर 60834, निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 18093 और बैंक निफ्टी 29 अंक गिरकर 42703 के लेवल पर खुला। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन मारुति सुजुकी के शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही है। बता दें कि तिमाही परिणामों में कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं। वहीं रिजल्ट्स के पहले टाटा मोटर्स के शेयर भी बढ़िया प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। बाजार में कल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी होने के कारण आज ही मंथली एक्सपायरी भी है।

विज्ञापन

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार (25 जनवरी 2023) को 11 पैसे मजबूत होकर 81.61 के स्तर पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी सेशन में यह 81.72 के स्तर पर बंद हुआ था।

टाटा स्टील के शेयरों में 101.8 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील

टाटा स्टील के शेयरों में 84.3 लाख शेयरों की ब्लॉक डील की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि यह डील 101.8 करोड़ में हुई है। प्रति शेयर का भाव 120.7 रुपए तय किया गया है। इस डील की खबर से कंपनी के शेयरों में आधे फीसदी की तेजी दिख रही है।
विज्ञापन

बुधवार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर्स और टाॅप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें