फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 60 हजार के पार बरकरार, निफ्टी 17800 के पार

Thu, 27 Apr 2023 02:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सुस्ती के साथ कारोबार करते दिखे। हालांकि इस दौरान सेंसेक्स 60 हजार के ऊपर बरकरार रहा जबकि निफ्टी 17800 के पार कारोबार करता दिखा। फिलहाल सेंसेक्स 84.55 (0.14%) अंकों की बढ़त के साथ 60,385.13 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 22.50 (0.13%) अंक मजबूत होकर 17,836.10 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती दिख रही है। रुपया डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 81.74 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

मार्च तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 13 फीसदी बढ़ा

हिन्दुस्तान यूनिलिवर ने मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत शुद्ध मुनाफे की बात कही है। कंपनी की ओर गुरुवार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के इसी महीने के मुनाफे 2,307 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,601 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च तिमाही में कंपनी की बिक्री भी 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 14,953 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी का EBITDA बढ़कर 3,574 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले यह 3,301 करोड़ था।

बजाज फिनसर्व का शुद्ध मुनाफे में 31 प्रतिशत की वृद्धि

बजाज फिनसर्व का एकीकृत शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,769 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,346 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 25 प्रतिशत बढ़कर 23,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,862 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें