फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18700 के पार

Fri, 16 Jun 2023 09:56 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 253.33 (0.40%) अंकों की मजबूती के साथ 63,170.96 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 74.45 (0.4%) अंक चढ़कर 18,762.55 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में मजबूती के बाद घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 253.33 (0.40%) अंकों की मजबूती के साथ 63,170.96 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 74.45 (0.4%) अंक चढ़कर 18,762.55 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक बाजारों में मजबूती के बाद घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 253.33 (0.40%) अंकों की मजबूती के साथ 63,170.96 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 74.45 (0.4%) अंक चढ़कर 18,762.55 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी मजबूती

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की मजबूती में मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा मजबूत दिखे। निफ्टी में डॉ रेड्डीज, हिंडाल्को और डिवीज लैब के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिखे। इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 310 अंक नीचे फिसलकर 62,917 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। अबतक के कारोबार में डी मार्ट के शेयरों में तीन प्रतिशत की तेजी दिख रही है वहीं टीसीएस के शेयर दो प्रतिशत तक फिसलकर कारोबार करते दिखे हैं।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में निफ्टी  के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें