फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 42 अंक मजबूत होकर 60901 के लेवल पर खुला, निफ्टी 18100 के पास

Fri, 20 Jan 2023 09:43 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार की सुबह शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयर भी तीन प्रतिशत तक कमजोर हुए हैं।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई। हालांकि इस दौरान सेंसेक्स 42 अंकों की मजबूती के साथ 60,901.16 के लेवल पर खुलने में सफल रहा। दूसरी ओर निफ्टी आठ अंकों की तेजी के साथ 18115 के स्तर पर ओपन हुआ। इस दौरान बैंक निफ्टी 187 अंक मजबूत होकर 42516 अंकों के लेवल पर खुला। हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयर भी तीन प्रतिशत तक कमजोर हुए हैं। आज रिलायंस, यूनियन बैंक और बंधन बैंक जैसी कंपनियों के नतीजे आने हैं ऐसे में बाजार की नजर इनके शेयरों की चाल पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें