फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार का टूटना जारी, सेंसेक्स 180 अंक लुढ़का, निफ्टी 17450 के नीचे पहुंचा

Mon, 27 Feb 2023 02:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों तक लुढ़कता दिखा। फिलहाल यह 254.62 अंकों की गिरावट के साथ 59,209.31 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 79.55 अंकों की गिरावट के साथ 17,386.25 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला है। सोमवार को सेंसेक्स 132.62 अंकों की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में यह 300 अंकों तक लुढ़का। फिलहाल यह 254.62 अंकों की गिरावट के साथ 59,209.31 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 79.55 अंकों की गिरावट के साथ 17,386.25 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.23% जबकि निफ्टी में 0.46 प्रतिशत की कमजोरी है। शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दिख रही है जबकि अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एलआईसी के शेयर 13.50 रुपये की गिरावट के साथ  571.15 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में इसमें 2.29 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर होकर 82.88 रुपये के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


# सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें