फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार फिर लाल निशान पर; सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचे

Wed, 30 Oct 2024 09:57 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell:  बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.53 अंक की गिरावट के साथ 80,002.50 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 129.25 अंक फिसलकर 24,337.60 अंक पर रहा। अक्तूबर में अब तक निफ्टी50 में 5.5% से अधिक की गिरावट आई है। आइए जानें बाजार का हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को प्रमुख इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50, लगातार विदेशी बिकवाली और कमजोर कॉर्पोरेट आय के बीच बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.53 अंक की गिरावट के साथ 80,002.50 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 129.25 अंक फिसलकर 24,337.60 अंक पर रहा। अक्तूबर में अब तक निफ्टी50 में 5.5% से अधिक की गिरावट आई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने सबसे खराब मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 84.07 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे। वहीं मारुति, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर मुनाफे में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 548.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें