फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: धनतेरस के दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 24250 से नीचे

Tue, 29 Oct 2024 09:46 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market : भारतीय बाजार में मंगलवार को एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, वहीं जबकि जापान के निक्की 225 व हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त दिखी। आइए जानते घरेलू शेयर बाजार में और क्या चल रहा है।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार सोमवार की बढ़त के बाद धनतेरस के दिन फिर लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। पूंजी बाजारों में लगातार विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.24 अंक की गिरावट के साथ 79,682.80 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 86.55 अंक फिसलकर 24,252.60 अंक पर ।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें