फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार

Tue, 16 Jul 2024 09:53 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9:22 बजे बीएसई सेंसेक्स 97 अंक या 0.12% बढ़कर 80,762 पर कारोबार करता दिखा।  निफ्टी 50 29 अंक या 0.12% ऊपर 24,615 पर ट्रेडिंग करता दिखा। निफ्टी 50 ने जुलाई में अब तक 12 सत्रों में से आठ में रिकॉर्ड-उच्च स्तर छुआ है।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार में बढ़त के बीच भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। इस दौरान भारती एयरटेल, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी 50 एक और नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पर खुला। सुबह 9:22 बजे बीएसई सेंसेक्स 97 अंक या 0.12% बढ़कर 80,762 पर कारोबार करता दिखा।  निफ्टी 50 29 अंक या 0.12% ऊपर 24,615 पर ट्रेडिंग करता दिखा। निफ्टी 50 ने जुलाई में अब तक 12 सत्रों में से आठ में रिकॉर्ड-उच्च स्तर छुआ है।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

पेटीएम को सेबी की चेतावनी

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम की मूल फर्म वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर मंगलवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से चेतावनी पत्र प्राप्त करने के बाद लगभग 2% तक गिर गए। यह चेतावनी पत्र FY22 के लिए संबंधित पार्टी लेनदेन के संबंध में जारी की गई है। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1.78 प्रतिशत गिरकर 461.30 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ लेनदेन से संबंधित गैर-अनुपालन के कारण चेतावनी जारी की गई। यह मामला 360 करोड़ रुपये की स्वीकृत सीमा से अधिक के लेनदेन से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें