फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली जारी; सेंसेक्स फिर 400 अंक फिसला, निफ्टी 22650 से नीचे पहुंचा

Thu, 30 May 2024 09:32 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंकों तक फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी 22650 के स्तर के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान पेटीएम के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 5% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं टाटा स्टील के शेयर 3% तक टूट गए।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह भी कमजोर ओपनिंग हुई। सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के कारण लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंकों तक फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी 22600 के स्तर के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान पेटीएम के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 5% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं टाटा स्टील के शेयर 3% तक टूट गए।

विज्ञापन


घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इस दौरान मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली दिखी। निवेशक अगले हफ्ते आने वाले लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले कोई बड़ा दांव लगाने से बचते दिखे।

सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर सेंसेक्स 361.06(0.48%) अंक टूटकर 74,141.84 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 119.05 (-0.52%) अंक फिसलकर 22,585.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

स्टॉक एक्सचेंजों को स्थापित करना होगा आईपीएफ
सेबी ने सभी स्टॉक एक्सचेंजों से कहा है कि वे निवेशक सुरक्षा कोष (आईपीएफ) स्थापित करें। इसे एक अलग ट्रस्ट के जरिये चलाया जाएगा। आईपीएफ ट्रस्ट में अधिकतम पांच ट्रस्टी होंगे, जिनका कार्यकाल पांच साल का होगा। यह नया निर्देश एक जून से लागू होगा।

स्टॉक एक्सचेंज यह सुनिश्चित करेंगे कि आईपीएफ में फंड एक्सचेंज के फंड से अलग हो। आईपीएफ स्टॉक एक्सचेंज की किसी भी देनदारी से मुक्त हो। इसका उपयोग, ब्याज या आय की निगरानी की जिम्मेदारी ट्रस्ट के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें