फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: बाजार जबरदस्त उछाल के साथ रिकॉर्ड स्तरों पर; सेंसेक्स पहली बार 76000 के पार, निफ्टी 23100 लांघा

Mon, 27 May 2024 01:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 76000 का स्तर पार गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी बड़ी बढ़त के साथ पहली बार 23100 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार सोमवार को एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 76000 का स्तर पार गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी बड़ी बढ़त के साथ पहली बार 23100 के पार पहुंच गया। सेंसेक्स का नया उच्चतम स्तर अब 76,009.68 हो गया है। दूसरी ओर निफ्टी भी सोमवार के कारोबार के दौरान अपने नए सर्वोच्च स्तर 23110.80 पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बंपर खरीदारी दिखी।

विज्ञापन


इससे पहले ऑल टाइम हाई के करीब चल रहे बाजार में सोमवार को भी मजबूत शुरुआत हुई। इससे सेंसेक्स और निफ्टी फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। सोमवार के शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 200 अंक मजबूत हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 50 में भी खरीदारी दिखी।

सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 128.39 (0.17%) अंकों पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 23.86 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 22,980.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। सोमवार के शुरुआती कारोबार में टोरेंट फार्मा के शेयरों में 5% का उछाल जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 2% की गिरावट दिखी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 75,679.67 जबकि निफ्टी 23,043.20 के नए हाई पर पहुंचा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स के शेयरों की चाल

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यूस्टील, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, विप्रो, मारुति, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें