फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार नए हाई पर पहुंचा; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 22600 के पार

Mon, 08 Apr 2024 10:00 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सोमवार को शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड हाई पर ओपनिंग हुई। सेंसेक्स पहली बार 74,550 के पार पहुंचा। निफ्टी भी 22,600 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 25600 के स्तर को पार कर गया। सोमवार को शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड हाई पर ओपनिंग हुई। सेंसेक्स पहली बार 74,599 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 22,609 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी। वहीं, फार्मा सेक्टर के शेयरों में गिरावट दिख रही है। निफ्टी के शेयरों में टाटा स्टील का शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 20 अंकों की मजबूती के साथ 74,248 के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें