फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 25 अंक लुढ़का, निफ्टी भी सुस्त

Mon, 23 Oct 2023 09:40 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सोमवार को बीएसई सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 65,400 के नीचे फिसल गया। इसी तरह निफ्टी भी कमजोर होकर 19500 के करीब आ गया। निफ्टी में कोटक बैंक का शेयर 2% की गिरावट के साथ टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा जबकि आईसीआईसीआई बैंक का शेयर टॉप गेनर है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 65,400 के नीचे फिसल गया। इसी तरह निफ्टी भी कमजोर होकर 19500 के करीब आ गया। निफ्टी में कोटक बैंक का शेयर 2% की गिरावट के साथ टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा जबकि आईसीआईसीआई बैंक का शेयर टॉप गेनर है। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 231 अंक टूटकर 65,397 पर बंद हुआ था। रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.15 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें