फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट अपडेट: बाजार में हरियाली का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 20150 के पार पहुंचा

Fri, 15 Sep 2023 10:24 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्केट अपडेट: शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर एक-एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एचयूएल, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के उम्मीद से अधिक वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा अमेरिकी ब्याज दरों में नरमी से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 225 अंक या 0.33% बढ़कर 67,744 पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.18 बजे 58 अंकों की तेजी के साथ 20161 पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 67,659.91 और निफ्टी 20,156.45 के स्तर पर खुला। निफ्टी इस स्तर पर पहली बार खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर एक-एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एचयूएल, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ खुले।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टाॅप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें