फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 19300 के पार

Mon, 28 Aug 2023 10:37 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुले। हालांकि बाजार में शुरुआती कारोबार में बिकवाली दिखी पर फिर बाजार संभल गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 19300 के पार पहुंच गया। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखनी शुरू हो गई। शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज और जोमैटो के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त दिखी। शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुले। हालांकि बाजार में शुरुआती कारोबार में बिकवाली दिखी पर फिर बाजार संभल गया। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 105.33 (0.16%) अंक चढ़कर 64,991.84 जबकि निफ्टी 44.50 (0.23%) अंक मजबूत होकर 19,310.30 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें