फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: फिर टूटा बाजार; सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी 19350 के नीचे पहुंचा

Fri, 18 Aug 2023 09:57 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 269.73 (0.41%) अंक फिसलकर 64,881.29 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 63.20 (0.33%) अंक फिसलकर 19,302.05 पर पहुंच गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की कमजोरी में आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 269.73 (0.41%) अंक फिसलकर 64,881.29 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 63.20 (0.33%) अंक फिसलकर 19,302.05 पर पहुंच गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की कमजोरी में आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी। निफ्टी में टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डॉ रेड्डीज के शेयर सवा फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर के रूप में कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजार लगातार दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 388 अंक फिसलकर 65,151 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें