हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी। बुधवार को सेंसेक्स में दोपहर एक बजकर 48 मिनट पर 965.66 (1.46%) अंकों से अधिक की गिरावट दिख रही है और यह 65,493.65 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 292.80 (1.48%) अंक फिसलकर 19,440.75 अंकों पर ट्रेड करता दिखा। इस दौरान इंडिया VIX उछलकर 9% पर पहुंच गया। बुधवार को बीएसई और एनएसई पर सभी सेक्टर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शुरुआत से ही बाजार में दिखी कमजोरी
बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक लुढ़क गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के बाद 9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 356.44 (0.54%) अंक टूटकर 66,102.87 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 103.10 (0.52%) अंक टूटकर 19,630.45 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट जबकि बीकाजी फूड्स के शेयरों में चार प्रतिशत की मजबूती दिखी।
बुधवार को बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
