हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों के से अधिक की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 95 अंकों की मजबूती के साथ 19500 के लेवल के पार कारोबार करता दिखा। फिलहाल सेंसेक्स 174.75 (0.27%) अंकों की बढ़त के साथ 65,736.12 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 59.85 (0.31%) अंक उछलकर 19,473.60 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में दमदार एक्शन दिखा। में बीएसई सेंसेक्स में बाजार खुलने के पहले कुल मिनटों इंफोसिस का शेयर 2.4% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि पावरग्रिड 1% तक लुढ़का। जेबीएम ऑटो के शेयर 14 प्रतिशत तक जबकि विप्रो के शेयर 2% तक उछले।
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सेनको गोल्ड के शेयर 36 प्रतिशत प्रीमियम के साथ हुए लिस्ट
सेंको गोल्ड लिमिटेड आज शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी और इसे 77 गुना से अधिक बोली मिली थी। कंपनी के शेयर 317 रुपये के भाव पर जारी गए थे और आज शेयर बाजार में इसकी एंट्री 431 रुपये के भाव (Senco Gold Listing Price) पर है यानी निवेशकों को करीब 36 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में मजबूती दिख रही है। फिलहाल बीएसई पर कंपनी के शेयर 435 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिख रहे हैं। ऐसे में आईपीओ में निवेश करने वालों को फिलहाल 118 रुपये प्रति शेयर का फायदा मिला है।
FY24 में भारत की वृद्धि दर 6% रह सकती हैः एसबीआई कैप्स
एसबीआई कैप्स ने अपनी इको कैप्सूल रिपोर्ट में उम्मीद जताई है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 6% रह सकती है। एसबीआई कैपिटल मार्केट ने उम्मीद जताई है जीएसटी संग्रह, फास्टैग संग्रह, राजमार्ग निर्माण, ऋण वृद्धि और यूपीआई भुगतान जैसे उच्च आवृत्ति संकेतकों से आर्थिक विकास को ठोस आधार मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, नीचे की ओर जाने का जोखिम मुख्य रूप से वैश्विक चिंताओं के कारण उत्पन्न हो सकता है। हाल के महीनों में निर्यात में मामूली वृद्धि दिखी है। इको कैप्सूल रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का अनुमान है।