फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार कमजोर; सेंसेक्स 178 अंक टूटा, निफ्टी 19600 से फिसला

Thu, 07 Sep 2023 10:15 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी गिरावट के साथ खुले, जबकि भारती एयरटेल, एलएंडटी, टीसीएस, एसबीआई और मारुति बढ़त के साथ खुले। गुरुवार को फोर्स मोटर्स 5% की ऊपरी सर्किट के साथ खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुले। वीकली एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स 150 अंक या 0.24% की गिरावट के साथ 65,729 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 50 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 19,560 पर कारोबार कर रहा था।

एयरटेल और एलएंडटी में बढ़त, फोर्स मोटर्स में अपर सर्किट

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी गिरावट के साथ खुले, जबकि भारती एयरटेल, एलएंडटी, टीसीएस, एसबीआई और मारुति बढ़त के साथ खुले। व्यक्तिगत शेयरों में, फोर्स मोटर्स 5% ऊपरी सर्किट के साथ खुला क्योंकि फर्म ने अगस्त में 2,601 इकाइयों की घरेलू बिक्री के साथ 3,032 इकाइयों का उत्पादन किया।

निफ्टी मेटल और निफ्टी आईटी में गिरावट

सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी मेटल में 0.55% और निफ्टी आईटी में 0.44% की गिरावट आई। निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी बैंक भी गिरावट के साथ खुले। हालांकि, व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप100 में 0.32% और स्मॉलकैप100 में 0.32% की वृद्धि हुई।

रुपया 2 पैसे टूटकर ऑल टाइम लो पर 

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे टूटकर अपने अब तक के निम्नतम स्तर 83.15 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें