फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 19350 से फिसला

Wed, 16 Aug 2023 01:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 19350 से फिसला
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार (16 अगस्त) को लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बिकवाली दिखी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 65,100 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी तरफ निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 19,350 के नीचे फिसल गया। सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 157.28 (0.24%) अंकों की गिरावट के साथ 65,244.64 जबकि निफ्टी में 61.45 (0.32%) अंकों की गिरावट के साथ 19,373.10 अंकों के स्तर कारोबार होता दिख रहा है।

बुधवार को शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

गो फर्स्ट की उड़ानें 18 अगस्त तक स्थगित

गो फर्स्ट एयरलाइन ने परिचालन कारणों का हवाला दते हुए 18 अगस्त 2023 तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि हमने परिचालन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए आवेदन दिया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही हम फिर से बुकिंग करने के लिए सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें