फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: वैश्विक बाजार में गिरावट से दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट

Tue, 06 Dec 2022 09:37 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: फिलहाल सेंसेक्स 62500 के करीब और निफ्टी 18600 के करीब कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे स्टॉक्स में तेजी है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sensex Opening Bell: वैश्विक बाजार में गिरावट से बने दबाव के कारण सेंसेक्स-निफ्टी में 300 से अधिक अंकों की कमजोरी दिख रही है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख बेंचमार्क लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। भारतीय बाजार में अमेरिकी बाजार में आई गिरावट का असर दिख रहा है। मंगलवार के दिन सेंसेक्स 439 अंकों की गिरावट के साथ 62395 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं, निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट के साथ 18600 पर कारोबार शुरू हुआ। फिलहाल सेंसेक्स 62500 के करीब और निफ्टी 18600 के करीब कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे स्टॉक्स में तेजी है। HCL टेक्नोलॉजी, टाटा स्टील, इन्फोसिस, डॉ रेड्डी जैसे शेयरों में कमजोरी दिख रही है। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 81.94 के स्तर पर ओपन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें