# हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों पर दबाव
SGX Nifty में सोमवार को 60 अंकों से ज्यादा की तेजी है। डाओ फ्यूचर में मजबूती है, हालांकि अन्य एशियाई बाजार पर दबाव है। जापान के निक्केई में 1 फीसदी कि गिरावट है। कोरिया का KOSPI में 0.31 फीसदी की गिरावट है। डॉलर इंडेक्स 104.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ग्लाेबल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude oil price) का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। अमेरिकी डाओ जोन्स भी साप्ताहिक आधार पर 1.66 फीसदी फिसल गया था।
# सुला विनयार्ड्स के शेयरों का अलॉटमेंट आज, केफिन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज खुलेगा
आईपीओ की बात करें तो सुला विनयार्ड्स के आईपीओ के शेयरों का आज अलॉटमेंट किया जाएगा। इस आईपीओ को 2.33 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके अलावा KFin Technologies का आईपीओ आज से खुल रहा है। इस आईपीओ में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक निवेश किया जा सकेगा। इसकी लिस्टिंग 29 दिसंबर को हो सकती है। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 347-366 रुपए रखा गया है। यह आईपीओ 1500 करोड़ का है।