फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला; सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 21500 के पार

Wed, 27 Dec 2023 10:22 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी IT, मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दिखी। निफ्टी में डिविज लैब और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर टॉर गेनर के रूप में कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई सेंसेक्स 290.25 (0.40%) अंकों की बढ़त के साथ 71,627.05 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी संवेदी सूचकांक 94.16 (0.44%) अंकों की बढ़त के साथ 21,535.50 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी IT, मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दिखी। निफ्टी में डिविज लैब और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर टॉर गेनर के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं, दूसरी ओर हीरो मोटो टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 229 अंक मजबूत होकर 71,336 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें