फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 343 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार

Fri, 16 Jan 2026 09:15 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के तहत शेयर बाजार बंद रहे। 
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 343.44 अंक चढ़कर 83,726.15 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 77.65 अंक बढ़कर 25,743.25 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 90.44 पर पहुंच गया और लगातार तीसरे सत्र में इसकी कमजोरी जारी रही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे: रिफॉर्म पर सरकार के दावों में कितान दम? कितना मिला लाभ, जानें

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक भी लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं  इटरनल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अल्ट्राटेक सीमेंट पिछड़ने वालों में शामिल थे।

इंफोसिस के शेयरों में पांच प्रतिशत का उछाल

बंगलूरू स्थित इंफोसिस के शेयरों में लगभग 5 प्रतिशत की उछाल आई, क्योंकि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 8.9 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 41,764 करोड़ रुपये था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को स्थिर मुद्रा में 2-3 प्रतिशत से बढ़ाकर 3-3.5 प्रतिशत कर दिया है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर नया अपडेट

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं और दोनों पक्षों के तैयार होने पर इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमें लगभग सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं।

एशियाई बाजारों का रहा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक ऊंचा कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.61 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में 0.24 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 63.61 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,217.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के कारण गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे। बुधवार को सेंसेक्स 244.98 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 83,382.71 पर बंद हुआ। निफ्टी 66.70 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 25,665.60 पर आ गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें