भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 का समापन उम्मीद के विपरीत कुछ कमजोर संकेतों के साथ होता दिख रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबारी सत्र में दलाल स्ट्रीट पर बिकवाली का दबाव दिखा। इससे प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त बने रहे। बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह साल के अंत में होने वाले कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार निकासी को माना जा रहा है।
विदेशी पूंजी की निकासी का बाजार पर दिखा दबाव
निफ्टी में लाभ वाले शीर्ष पांच शेयर और सर्वाधिक नुकसान झेलने वाली पांच कंपनियों का हाल समझिए