फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; उठापटक के बाद लाल निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

Tue, 23 Dec 2025 09:15 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट खुला। वहीं पिछले दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 638.12 अंक उछलकर 85,567.48 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 206 अंक की बढ़त के साथ 26,172.40 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगभग सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 116.57 अंक गिरकर 85,450.91 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 27.15 अंक गिरकर 26,145.25 पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों के कारण छोटा सप्ताह होने से व्यापारिक मात्रा में कमी रहने की उम्मीद है। शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 89.73 पर आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: What RBI Says On Growth: क्या वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत विकास पथ पर बना रहेगा? आरबीआई ने दिया जवाब

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इटरनल और भारती एयरटेल प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

निफ्टी के शेयरों का हाल

 

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 62.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.08 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 62.02 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 457.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शेयरों की खरीद जारी रखी और 4,058.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 638.12 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 85,567.48 पर बंद हुआ। निफ्टी 206 अंक या 0.79 प्रतिशत चढ़कर 26,000 के अंक से ऊपर 26,172.40 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें