फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: 'महानवमी' पर शेयर बाजार में ‘मंगल’, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 17150 के ऊपर

Tue, 04 Oct 2022 03:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 920.53 अंकों की तेजी के साथ 57,715.93 अंकों पर तो निफ्टी 285 अंकों की तेजी के साथ 17,172 अंकों के लेवर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले दुर्गा पूजा के महानवमी के दिन ग्लोबल मार्केट से शेयर बाजार को अच्छे संकेत मिले। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में शुरुआती सेशन मेंं लगभग 900 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 920.53 अंकों की तेजी के साथ 57,715.93 अंकों पर तो निफ्टी 285 अंकों की तेजी के साथ 17,172 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले वैश्विक बाजार से मंगलवार को अच्छे संकेत मिले।

विज्ञापन


अक्तूबर महीने की शुरुआत अमेरिकी बाजारों ने तेजी के साथ की। इस दौरान, डाऊ जोंस 765 अंक मजबूत होकर 22,941 तो नैस्डैक 240 अंक उछलकर 10,815 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 2.5% की तेजी आई। अमेरिकी बाजारों की मजबूती के बाद एशियाई बाजारों में भी तेज उछाल आया।

एसजीएक्स निफ्टी करीब 250 अंक चढ़कर 17,100 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। कोस्पी में भी करीब 2.3% का उछाल आया। वहीं, जापान के निक्केई में करीब 700 अंकों की तेजी देखने को मिली। मंगलवार के बाजार में शुरुआती सेशन में अदाणी ग्रीन के शेयरों में छह प्रतिशत की तेजी तो वहीं हिंडालको के शेयरों में पांच प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें