फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 17750 के पार

Thu, 27 Oct 2022 09:29 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: घरेलू बाजार को गुरुवार की सुबह ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिले। आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) न्यूट्रल जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) पॉजिटिव बने हुए हैं। गुरुवार को एसजीएक्स निफ्टी 101 अंकों की बढ़त के साथ 17914 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायदा कारोबार के एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई। फिलहाल गुरुवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 248.36 अंकों की बढ़त के साथ   59,792.32 अंकों के लेवल पर तो निफ्टी 115.05 अंक चढ़कर 17,779.15 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार के दिन शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी के शेयरों में दो प्रतिशत की तेजी जबकि ग्लैंड फार्मा के शेयरों में तीन प्रतिशत की कमजोरी दिखी है। 

घरेलू बाजार को गुरुवार की सुबह ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिले। आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) न्यूट्रल जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) पॉजिटिव बने हुए हैं। गुरुवार को एसजीएक्स निफ्टी 101 अंकों की बढ़त के साथ 17914 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे भारतीय बाजार में भी पाॅजिटिव शुरुआत होने की उम्मीद बढ़ी। जापान के निक्केई में भी हल्की गिरावट दिखी जबकि कोस्पी 1.50 फीसदी चढ़ा है। अमेरिकी बाजारों में भी सामान्य कारोबार हुआ। डाऊ जोंस पिछले दो दिनों में 350 अंक मजबूत हुआ है। नैस्डेक पर दबाव है। एसएंडपी 500 0.74 फीसदी टूटा है। कच्चा तेल उछलकर 96 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें