फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 18221 पर

Mon, 07 Nov 2022 09:36 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Opening Today: सेंसेक्स 237 अंकों की तेजी के साथ 61118 अंकों पर खुला है। निफ्टी में तेजी दिख रही है।निफ्टी 95 अंक चढ़कर 18211 के स्तर पर, बैंक निफ्टी 482 अंक मजबूत होकर 41740 के स्तर पर और निफ्टी मिडकैप 164 अंकों की उछाल के साथ 31872 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल मार्केट में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार भी मजबूती के साथ खुला है। सोमवार को बाजार में सेंटिमेंट और ट्रेंड फिलहाल पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स 237 अंकों की तेजी के साथ 61118 अंकों पर खुला है। निफ्टी में तेजी दिख रही है। निफ्टी 95 अंक चढ़कर 18211 के स्तर पर, बैंक निफ्टी 482 अंक मजबूत होकर 41740 के स्तर पर और निफ्टी मिडकैप 164 अंकों की उछाल के साथ 31872 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 311.70 (0.51%) की मजबूती के साथ 61,262.06 अंकों पर कारोबार कर कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 101.90 अंकों (0.56%) की मजबूती के साथ 18,219.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स इंडेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी दिख रही है। इस दौरान ब्रिटानिया के शेयरों में छह प्रतिशत जबकि एसबीआई के शेयरों में तीन प्रतिशत की तेजी आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें