फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: फेड के निर्णय के पहले बाजार पर दिख रहा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सुस्ती के साथ खुले

Wed, 21 Sep 2022 09:30 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स ओपनिंग के समय लगभग 70 अंकों की कमजोरी के साथ 59639 अंकों पर कारोबार करता दिखा। फिलहाल यह 15 अंक नीचे 59704 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावे निफ्टी सपाट ढंग से तीन अंक टूटकर 17812 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।     
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल मार्केट में दबाव दिखने के बाद भारतीय बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सुस्ती के साथ खुले। इस दौरान सेंसेक्स ओपनिंग के समय लगभग 70 अंकों की कमजोरी के साथ 59639 अंकों पर कारोबार करता दिखा। फिलहाल यह 15 अंक नीचे 59704 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावे निफ्टी सपाट ढंग से तीन अंक टूटकर 17812 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।     

अमेरिका में फेड की पॉलिसी आने से पहले मंगलवार को बाजार पर दबाव दिखा। इस दौरान डाऊ जोंस 313 अंक गिरकर 30,706 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक में 110 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। एसएंडपी भी 1.13 फीसदी फिसल गया। उससे पहले फेड पॉलिसी के पहले मंगलवार को भारतीय बाजार में शानदार तेजी दिखी थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में नकद में 1196  करोड़ रुपये तो घरेलू निवेशकों ने 132 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें