कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में शानदार तेजी है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 435.77 अंकों की बढ़त के साथ 40,193.35 तो निफ्टी 124.30 अंक की बढ़त के साथ 11,793.45 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में तेजी बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयरों में खरीदारी की वजह से है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 578 अंकों की बढ़त है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में 1.63% की बढ़त है। निफ्टी में आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक तेजी में हैं, वहीं एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स भी बढ़त बनाए हुए हैं।
इसके अलावा अदानी पोर्ट और भारतीय एयरटेल के शेयरों में गिरावट है। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी हरे निशान के साथ बाजार खुला था। बता दें कि कल यानि सोमवार को भी बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ था। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 143.51 अंक ऊपर 39,757.58 पर और निफ्टी 26.75 अंक ऊपर 11,669.15 पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार की बढ़त को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया था।