आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 453.06 अंक (0.90 फीसदी) की तेजी के साथ 50,749.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141.00 अंक यानी 0.95 फीसदी ऊपर 15,060.10 के स्तर पर खुला। 1154 शेयरों में तेजी आई, 248 शेयरों में गिरावट आई और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 296.31 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 50,146.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.80 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 14,849.30 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 50296.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 157.55 अंक यानी 1.07 फीसदी ऊपर 14919.10 के स्तर पर बंद हुआ था।